प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 14 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। कृपालु महिला महाविद्यालय कुंडा में मंगलवार को सामाजिक विकास एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आरडीएस पबिल्क स्कूल कुंडा के बच्चों को सौ से अधिक एनसीईआरटी की पुस्तकें वितरित की गई। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार नागर ने कहा इन पुस्तकों में अंग्रेजी व्याकरण, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान समेत विभिन्न विषयों की उपयोगी पुस्तकें शामिल रहीं। महाविद्यालय की आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. मिलन चंदेल ने विद्यालय के प्रधानाचार्य को पुस्तकें दीं। इस मौके पर दोनों संस्थानों ने शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग एवं समाज के शैक्षिक विकास के लिए ऐसे प्रयासों को आगे भी जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...