प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 10 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। कृपालु महिला महाविद्यालय कुंडा में सोमवार को छात्राओं ने गुरुपू्र्णिमा महोत्सव का आयोजन किया। छात्राओं ने जगद्गुरु का पूजन कर आरती उतारी। मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों को भाव विभोर कर दिया। कॉलेज में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव की शुरुआत प्राचार्य प्रो.डॉ. अशोक कुमार नागर ने जगदगुरु कृपालुजी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करके किया। प्रबंध तंत्र के अभिलाषा, सृष्टि, चाहत, शिखा, विशिष्ट अतिथि शक्ति ओझा, बृजेश विश्वकर्मा समेत सभी छात्राओं ने सामूहिक रुप से कृपालुजी की आरती की। आरती के दीपों से पूरा कॉलेज परिसर जगमगा उठा। छात्राओं ने अपने गुरु के प्रति श्रद्धा, भक्ति और समर्पण को विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए चित्रित किया। नाटक के जरिए गुरु की महिमा और जीवन...