Pratapgarh Kunda News: कूड़ा ढोने वाली गाड़ी पलटी, सफाईकर्मी घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 23 -- Pratapgarh Kunda News: गौरा। शिवगढ़ ब्लॉक के केवरा कला गांव में कूड़ा उठाने वाला ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार दो सफाईकर्मी घायल हो गए। घायलों की पहचान सफाईकर्मी हरिशंकर विश्वकर्मा और दिनेश कुमार गौतम के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई। एडीओ पंचायत शिवशंकर श्रीवास्तव ने भी फोन पर कर्मियों से हालचाल लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.