Pratapgarh Kunda News: कुत्ते को बचाने में बाइक से गिरकर युवक जख्मी
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव के समीप मंगलवार दोपहर बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से संतुलन बिगड़ गया। हादसे में बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लाखीपुर कप्सा गांव निवासी 30 वर्षीय जनार्दन सिंह पुत्र राणा प्रताप सिंह मंगलवार को बाइक से घर जा रहे थे। दोपहर साढ़े तीन बजे बनपुरवा गांव के समीप अचानक उनकी बाइक के सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया। वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.