प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 24 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में कुत्तों के हमले में छह लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लाया गया। बताया गया कि सरसतपुर गांव निवासी ऋषभ और शिवा, भरोखन गांव निवासी अभिषेक, रमईपुर दिशिनी निवासी कपिल और बाभनपुर निवासी आयुष समेत छह लोग अलग-अलग घटनाओं में कुत्ते के हमले का शिकार हुए। कुत्तों ने अचानक हमलाकर उन्हें काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद परिजन घायलों को लेकर सीएचसी पट्टी पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात डॉ. के प्रसाद ने बताया कि कुत्ते के हमले में छह लोग घायल होकर अस्पताल आए हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...