प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 3 -- Pratapgarh Kunda News: पूरे विजई (राजापुर) निवासी संतोष गुप्ता के सात वर्षीय बेटे अभी गुप्ता को छह महीने पहले सांगीपुर के सिंघनी पहाड़पुर में मौसी के घर कुत्ते ने काट लिया था। परिजनों ने मासूम को रैबीज का इंजेक्शन भी लगवाया गया था। परिजनों के मुताबिक, छह महीने तक कुछ नहीं हुआ। बुधवार को बच्चे की तबियत अचानक बिगड़ी तो बुखार की दवा खिलाई गई। लेकिन कोई आराम न होने पर उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया। कोई सुधार न होने पर परिजन रायबरेली और फिर लखनऊ ले गए। राहत न मिलने पर घर लौट रहे थे। रास्ते में मासूम की मौत हो गई। परिजन मासूम की मौत को कुत्ते के काटने की वजह बता रहे हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...