प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 3 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी कस्बे में शनिवार दोपहर अचानक सामने कुत्ता आ जाने से बाइक सवार अधिवक्ता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कंधई थाना क्षेत्र के रखहा बाजार निवासी अधिवक्ता वेद प्रकाश सरोज घायल शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वह पट्टी कस्बे के बाईपास के पास पहुंचे, अचानक सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। वह सड़क पर गिर पड़े। उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने घायल अधिवक्ता को सीएचसी पट्टी पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...