प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 30 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया को इलाके के प्रबुद्ध समाज ने सम्मानित किया। समाजसेवी शिक्षक मनीष पांडेय की अगुवाई में प्रबुद्ध समाज ने राधे-राधे पट्टिका और बांके बिहारीजी की प्रतिमा भेंट कर कुंडा विधायक को सम्मानित किया। इस मौके पर कुंडा चेयरमैन प्रतिनिधि शिव कुमार तिवारी, डॉ.शिव प्रसाद मिश्रा, ब्राम्हण समाज के जिला संरक्षक सुरेश पांडेय, पूर्व प्रधान विमलेश त्रिपाठी, राजेश शुक्ल, डॉ.लाल बहादुर पांडेय, भानु प्रकाश त्रिपाठी, रमेश शुक्ल, टीएन शुक्ल, राजन मिश्र, शशि द्विवेदी प्रधान, गौरव मिश्रा, योगेश पांडेय, पुष्पेश पांडेय, पंकज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...