प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 2 -- Pratapgarh Kunda News: अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जंयती शुक्रवार को मनाई गई। रॉयल हाईज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रंजीत जायसवाल, सीएचसी में अधीक्षक डॉ. राजीव त्रिपाठी, सरयू प्रसाद इन्टर कॉलेज में प्रधानाचार्य राधेश्याम दूबे, सेंट जोसेफ स्कूल चौंसा में प्रबंधक एजाज खान अज्जू, अमीर मेमोरियल सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल में प्रबंधक शकील अहमद, एसबीबी चिल्डे्रन स्कूल गांधी नगर में प्रबंधक डीके राही, एमएएस डिग्री कॉलेज शेखपुर आशिक में प्रबंधक इनाम उर्फ इन्नू, कृपालु महिला महाविद्यालय में प्राचार्य अशोक कुमार नागर, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेखा शुक्ला, डॉ. निभा रानी, वीपी रामानुजम पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अरुणेन्द्र नाराय...