Pratapgarh Kunda News: कुंए में गिरा युवक, फायर ब्रिगेड ने निकाला
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 22 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा,संवाददाता। बकरी चराने गया युवक अचानक गहरे कुंए में गिर गया। छपाक की आवाज सुन आसपास के लोगों ने देखा तो कुंए में कराह रहा था। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को खबर दी तो टीम मौके पर पहुंची। जवान गहरे कुंए में उतरा तो काफी मशक्कत के बाद उसे निकाला जा सका। मानिकपुर थानाक्षेत्र के किला रोड कजियाना मोहल्ले का निवासी बिरजू मौर्य का 20 वर्षीय बेटा पन्ने लाल मौर्य शनिवार को बकरी चराने गया था। बकरी हांकने के दौरान अचानक वह करीब 70 फीट गहरे कुंए में गिर गया। छपाक की आवाज सुनते आस पास के लोग दौड़े तो वह कुएं के पानी में दिखा। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग जुटे, फायर ब्रिगेड कुंडा को फोन किया। खबर मिलते ही अग्नि शमन अधिकारी प्रतापगढ़ के निर्देश पर प्रभारी अग्नि शमन अधिकारी सौरभ सक्सेना के नेतृत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.