प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 1 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। मऊआइमा के पूरेभीखू मदारी निवासी रामयज्ञ द्विवेदी की बाइक जेठवारा कटरा गुलाब सिंह गौरा निवासी शुभम मिश्र ने लोन की किस्त जमा करने की शर्त पर खरीदी थी। शुभम ने 28,200 रुपये किस्त जमा करने की रसीद भी रामयज्ञ को दे दी। फाइनेंसर किस्त मांगने आया तो उसने रसीद दिखा दी। फाइनेंसर ने रसीद फर्जी बताई तो रामयज्ञ बाइक खरीदने वाले शुभम से तकादा करने लगा। आरोप है कि शुभम ने उसे धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित रामयज्ञ ने मामले में शुभम के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...