प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 27 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। कुंडा तहसील में हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के घोटाल में पोर्टल की लॉगिन आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग करने वाले वीआरसी के संविदा ऑपरेटर सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह लोग अपात्र व्यक्तियों का पंजीकरण करके उनके लाभ दिला रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, पांच मोबाइल और बायोमेट्रिक डिवाइस भी बरामद की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार भाटी ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सई काम्प्लेक्स में पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पोर्टल की लॉगिन आईडी और पासवर्ड के दुरुपयोग करते हुए फर्जी पंजीकरण कर अपात्र लोगों को लाभ दिलाने के मामले की साइबर थाना पुलिस जांच कर रही थी। इस दौरान निरीक्षक सत्येंद्र सिं...