प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 14 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। अपना दल कमेरावादी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता और पेट्रोल में एथनॉल की मिलावट का विरोध करते हुए जिला मुख्यालय पर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सदर ब्लॉक में दो ऐसे पुरवे हैं जो न नगरपालिका में हैं और न ग्राम पंचायत में। प्रदेश सरकार धान की रोपाई के समय किसानों को पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। इससे किसानों को दर दर भटकना पड़ रहा है। पेट्रोल में एथनाल की मिलावट किए जाने से वाहन खराब हो रहे हैं। वक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का निस्तारण शीघ्र न किया गया तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Varanasi News: खाद संकट और पेट्रोल में एथेनॉल मिलावट के विरोध में धरना धरने में जिलाध्यक्ष रमेशचन्द्र पटेल, अशोक ...