प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 10 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। शादी में डीजे बजाने जौनपुर के बादशाहपुर गए अंतू अठगवां के किशोर की सड़क पर ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर किशोर के परिजन भी बादशाहपुर गए और पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर लौटे। नगर पंचायत अंतू के अठगवां निवासी राघवेंद्र तिवारी घर पर ही रहते हैं। उनका 16 वर्षीय इकलौता बेटा अंश तिवारी जिला मुख्यालय स्थित एक डीजे पर काम करता था। सोमवार को वह शादी की बुकिंग में डीजे के साथ जौनपुर के बादशाहपुर बाजार गया था। रात करीब 12 बजे डीजे बंद कर बाजार के समीप अन्य साथियों के साथ सड़क पर टहल रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ मौजूद अन्य साथियों की सूचना बादशाहपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर किशोर के ...