प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 4 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के ककरिहा निवासी उमेश कुमार के 15 वर्षीय पुत्र शिवम ने सोमवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही शव लेकर घर चले गए। बेलखरी चौकी इंचार्ज जयकिशुन उनके घर पहुंचे लेकिन परिवार के लोगों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को दे दिया। वे अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर शृंग्वेरपुर चले गए। एसओ देहात कोतवाली पुष्पराज सिंह ने बताया कि परिजन पोस्टमॉर्टम नहीं कराना चाहते थे। ऐसे में शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...