प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 14 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने पुलिस को तहरीर दी। 12 जुलाई की शाम उसकी 15 वर्षीय बेटी को गांव के ही युवक बहका फुसलाकर भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। आरोप है कि उसकी बेटी को भगाने में आरोपी के पिता का भी हाथ है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: किशोरी को भगाने के आरोप में केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...