प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 22 -- Pratapgarh Kunda News: नाबालिग लड़की को अगवा करने के आरोपी के सोमवार सुबह पट्टी कोतवाली में फांसी लगाकर जान देने की बात सामने आने के बाद पिता ने हत्या का केस दर्ज कराया है। उसने अगवा लड़की के भाई और पिता के साथ ही आशंका के आधार पर पुलिस पर भी पिटाई का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पट्टी कोतवाली के उड़ैयाडीह बाजार के पास के एक गांव की किशोरी 16 अगस्त को लापता हुई तो उसके पिता ने अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता को बरामद किया तो उसके बयान के आधार पर पट्टी कोतवाली के ही मोलनापुर निवासी लल्लूराम के बेटे शैलेश उर्फ अर्जुन का नाम प्रकाश में लाया। यह भी पढ़ें- पुलिस कस्टडी में POCSO आरोपी ने फांसी लगाकर दी जान, कोतवाल और विवेचक सस्पेंडआत्महत्या की घटना सोमवार सुबह अर्जुन की कोतवाली परिसर में...