प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 17 -- Pratapgarh Kunda News: नगर कोतवाली के आजाद नगर निवासी सबनम अपने पति शब्बीर से विवाद के चलते अलग कमरा लेकर बेटियों के साथ रह रही है। दोनों लिखापढ़ी से अलग रहते हैं। उसकी बेटियों की उम्र 22 और 23 साल है। आरोप है कि शब्बीर उसके कमरे पर आकर बेटियों की शादी न होने देने की धमकी देता है। 14 जुलाई की दोपहर वह दरवाजा खोलकर उसके कमरे में घुस गया। जान से मारने के इरादे से उसका गला दबा दिया। आसपास के लोग दौड़े तो वह भाग निकला। पीड़िता ने उक्त आरोप लगाते हुए शब्बीर के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...