प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 5 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। सेठ पन्नालाल खंडेलवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को संविदा कर्मियों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर काम किया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। कर्मचारियों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा, महंगाई भत्ता, ग्रेच्युटी लाभ, एचआरए, अनुकंपा नियुक्ति और नियमितीकरण के लिए कोटा निर्धारित करने की मांग की। संविदा कर्मियों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें कई सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। कर्मचारियों ने मांगों को जल्द पूरा किए जाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- एनएचएम संविदा कर्मी ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध इस दौरान मोहम्मद सरवर, वस...