प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 23 -- Pratapgarh Kunda News: अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के देवसरा बाजार में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जौनपुर स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।आसपुर देवसरा निवासी संतोष सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 अक्तूबर को उनके भाई तेजबहादुर सिंह बाइक से देवसरा बाजार जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तेजबहादुर सिंह को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें जौनपुर स्थित विद्या हड्डी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित की ओर से मिले प्रार्थना पत...