प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 30 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज कैथौला, हिन्दुस्तान संवाद। सवारी लेकर जा रहे ई-रिक्शा में सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। टक्कर में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। ई-रिक्शा पर सवार तीन सवारियां घायल हो गईं। सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अझारा निवासी 53 वर्षीय रमाकांत मिश्रा ई-रिक्शा चलाते थे। रविवार शाम करीब चार बजे वह लालगंज से नयापुरवा निवासी उमेश प्रजापति की 40 वर्षीय पत्नी संगीता देवी, आठ वर्षीय बेटे आदित्य, सांगीपुर थाने के डभियार निवासी भरतलाल की 37 वर्षीय पत्नी रानी देवी सरोज को लेकर रानीगंज कैथौला आ रहे थे। रास्ते में रायपुर तियाई के पास लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर रायबरेली की तरफ से आ रही कार से टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: थार ने ई-रिक्शा में मारी टक्क...