प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 8 -- Pratapgarh Kunda News: शहर क्षेत्री की अलग-अलग सड़कों पर जाम की समस्या को दूर करने के लिये पंद्रह दिन पहले अतिक्रमण अभियान चलाया गया। कई सड़कों पर दोबारा दुकान लगाने वाले 18 दुकानदारों से पालिका की टीम ने करीब पांच हजार रूपये का जुर्माना वसूला है। हालांकि क्षेत्रीय पुलिस चौकी के सिपाही भी मनमानी पर ऐसे दुकानदारों को कार्रवाई की चेतावनी दे रहे हैं। नगर पालिका की टीम ने शहर के स्टेशनरोड, पुराना मालगोदाम रोड, राजकीय इंटर कालेज के आसपास मनमानी से दोबारा दुकान लगाने वाले लोगों से करीब पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। बता दें कि बीते पंद्रह दिन पहले प्रशासन केorders पर पालिका की ओर से पुलिसबल के साथ शहर क्षेत्र की प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण हटाया गया था। मनमानी से नो वेडिंग जोन में लगी सभी दुकानों को हटाया गया। ...