Pratapgarh Kunda News: कांवरयात्रा, चेहल्लुम को लेकर एसपी ने थानेदारों को किया अलर्ट
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 26 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। पुलिस लाइन के सई काम्प्लेक्स में रविवार को आयोजित क्राइम मीटिंग में एसपी ने थानेदारों को कांवरयात्रा और चेहल्लुम को लेकर अलर्ट रहने को कहा। कांवरयात्रा के मार्ग में मीट, मछली की दुकानें बंद रखने के साथ तय समय में विवेचनाएं पूरी करने और यक्ष ऐप पर अपराधियों का ब्योरा दर्ज करने को कहा। एसपी ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। हत्या, लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी, वाहन चोरी, महिला, बाल अपराध, साइबर अपराध, एनडीपीएस, गैंगस्टर एक्ट, गोवध, अवैध शराब, भूमि विवाद में की गई कार्रवाई की जानकारी लेने के साथ अभियोगों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध विवेचना करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: कांवड़ यात्रा के चलते अस्थायी थाना और 17 चौकियां बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.