प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 28 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज कस्बे में शुक्रवार को समाजसेवी व जिला युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सतीश शुक्ल की 21वीं पुण्यतिथि मनाई। पुण्यतिथि पर सीएचसी व ट्रामा सेंटर में मरीजों को फल वितरित किया। पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, संयुक्त अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने सतीश शुक्ला के चित्र पर माल्यार्पण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में संयोजक डा. नीरज शुक्ल, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, मनीष मिश्र, मुन्ना शुक्ल, अशोक मौर्य, सुनील शुक्ल, कुलदीप, दिलीप शुक्ल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...