Pratapgarh Kunda News: कला उत्सव में महादेव इंटर कॉलेज की छात्राओं का जलवा
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 4 -- Pratapgarh Kunda News: राजकीय बालिका विद्यालय में आयोजित जिलास्तरीय कला उत्सव में महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज महादेव नगर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 12वीं की छात्रा कुमारी श्रुति त्रिगुणायत ने शास्त्रीय एकल गायन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, कला वर्ग की छात्रा कुमारी श्रीमौर्य ने कला प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं की उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्रबंधक अखिलेश कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर चौरसिया ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी प्रतिभा, कठिन परिश्रम, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने छात्राओं के मार्गदर्शक शिक्षक रामकृष्ण पाण्डेय एवं विनीत सिंह यादव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.