प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 14 -- Pratapgarh Kunda News: गड़वारा/कोहंडौर, हिंसं। मामा के घर रहने वाले 13 वर्षीय किशोर की करेमुआ काटने के दौरान तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर की है। कोहंडौर थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव निवासी राकेश वर्मा के तीन बेटों में बड़ा 13 वर्षीय आलोक वर्मा यहां अंतू के डंड़वा गांव में अपने मामा उमेश वर्मा के घर रह रहा था। सोमवार देपहर अपने मित्र संतोष वनवासी के 10 वर्षीय बेटे शिवम के साथ करीब के ही संग्रामपुर किला स्थित तालाब में करेमुआ काटने गया था। इस दौरान आलोक गहरे पानी में डूब गया। शिवम की सूचना पर ग्रामीण पहुंचे और उसे बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही गड़वारा चौकी इंचार्ज सचिन यादव मेडिकल कॉलेज पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिए। आलोक के परिवार के ल...