प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 20 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिला खेल स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन सोमवार को कराटे, जिम्नास्टिक, शूटिंग और तीरंदाजी प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी रंजीत यादव ने किया। प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विकास खंडों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कराटे, जिम्नास्टिक में उच्च प्राथमिक विद्यालय नरहरपट्टी, मानधाता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कराटे में उच्च प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर द्वितीय स्थान पर रहा, जबकि जिम्नास्टिक में उच्च प्राथमिक विद्यालय सेतापुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शूटिंग स्पर्धा में उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे ईश्वरनाथ नगर क्षेत्र प्रथम और उच्च प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर द्वितीय स्थान पर रहा। तीरंदाजी में उच...