Pratapgarh Kunda News: करंट से किशोरी झुलसी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 11 -- Pratapgarh Kunda News: सैफाबाद,हिन्दुस्तान संवाद। नल के पास स्थित स्टे वायर में करंट उतर आया। नल पर नहा रही किशोरी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आसपुर देवसरा क्षेत्र के लाखीपुर कप्सा गांव निवासी धर्मराज चौहान की 16 वर्षीय बेटी अनुष्का चौहान रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे नल के पास नहा रही थी। नल के पास बिजली के खम्भे का स्टे वायर लगा है। नहाने के दौरान वह स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में वह आ गई। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसकी हालत देख परिजनों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में उसे पट्टी सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई है, उसे अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.