प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 4 -- Pratapgarh Kunda News: गौरा। थाना फतनपुर क्षेत्र के पटहटिया खुर्द गांव निवासी 22 वर्षीय नीरज यादव बुधवार सुबह घर में मोटर चलाने के लिए बिजली बोर्ड का स्विच ऑन कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। युवक की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा ले गए। खबर लिखे जाने तक युवक की हालत नाजुक बनी हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...