Pratapgarh Kunda News: करंट की चपेट में आने से युवक और किसान की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 11 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज/अंतू, हिंसं। छत में लगा पंखा हाथ से चलाने, मोटर के स्टार्टर की मरम्मत के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक और किसान की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कुलदीप मौर्य की घटना प्रयागराज निवासी 42 वर्षीय कुलदीप मौर्य यहां रानीगंज के पचरास गांव में ससुराल में नेवासे पर रहता था। वह मंगलवार सुबह करीब 10 बजे संडिला बाजार निवासी लालबहादुर के घर गया था। लालबहादुर खाना खाने के लिए पानी लेने गया तो कुलदीप कमरे में लगा पंखा चलाने लगा। स्विच ऑन करने के बाद भी पंखा नहीं चला तो वह हाथ से चलाने लगा। तभी करंट की चपेट में आ गया। तभी लालबहादुर भी पहुंच गया और उसे छुड़ाने लगा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। हालांकि झटके से वह दूर चला गया और किसी तरह कुलदीप को पंखे से अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.