प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 30 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी,हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सोनवट गांव में शनिवार दोपहर घर की बिजली ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे वृद्ध की प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन प्रयागराज से शव लेकर गांव लौट आए हैं। दोनों बेटों के पहुंचने के बाद सोमवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। सोनवट गांव निवासी 70 वर्षीय रमाशंकर शुक्ल शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे बिजली जाने के बाद घर के अंदर खराब बिजली के प्लग को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली की आपूर्ति चालू हो गई। इससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया। प्रयागर...