Pratapgarh Kunda News: कब्रिस्तान के विवाद में परिवार को पीटा, पांच पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 3 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के कैमा गांव निवासी 38 वर्षीय मो. फारुख ने पुलिस को तहरीर दी। दो अगस्त की सुबह करीब 8:30 बजे कब्रिस्तान के विवाद को लेकर गांव के कुछ लोगों ने गाली-गलौच करते हुए लाठी डंडे से पीटा। जिससे उसे उसकी 35 वर्षीय पत्नी महजबीन बानो, 73 वर्षीय पिता मो. सलीम गंभीर घायल हो गए। परिजन घायलों को सीएचसी लाए। पीड़ित मो. फारुख की तहरीर पर पुलिस ने मो. इम्तियाज, मुमताज, मो. अयान, वहीद और महताब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.