प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 18 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। नाग पंचमी पर शहर के चिलबिला हनुमान मंदिर परिसर में दंगल आयोजित किया गया। कबड्डी, लंबी कूद सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता में दीवानगंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि एमके स्पोर्टिंग क्लब की टीम उपविजेता रही। लंबी कूद प्रतियोगिता में आसिफ ने प्रथम, राज सरोज ने द्वितीय और अरविंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ यातायात अनिल कुमार राय एवं शहर प्रभारी कोतवाल इबरार अंसारी ने विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल, पौधे तथा विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: लंबी कूद में अर्जुन ने मारी बाजी सीओ याताय...