प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 17 -- Pratapgarh Kunda News: बनी तेरहमील। नगर स्थित रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र उमंग मिश्र ने सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए प्रदेश की टीम में उनका चयन हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। उमंग के चयनित होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशस्त कुमार त्रिपाठी सहित शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने व्यायाम शिक्षक वेद प्रकाश उपाध्याय सहित सभी अध्यापकों के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: बेटियों ने दिखाया दम, जीता रजत और कांस्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...