प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 10 -- Pratapgarh Kunda News: हथिगवां। थाना क्षेत्र क बटौवा गांव निवासी भागवताचार्य संतोष के बेटे आचार्य देवव्रत कोटेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित कन्यापूजन, ब्राह्मण भोजन कार्यक्रम में पहुंचे। सावन के दूसरे सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में आचार्य देवव्रत ने नौ देवियों स्वरुपा नौ कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया। ब्राह्मणों का पूजन भोजन करा आशीर्वाद लिया। इस मौके पर अजय शुक्ला, अधिवक्ता देवेश शुक्ला, नीरज शुक्ला, डॉ.प्रभात मिश्रा, मुकुंद तिवारी, मुन्ना शुक्ला, कमलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...