प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 10 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज। क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी अधिवक्ता उमाकांत त्रिपाठी के बेटे अर्पित कुमार तिवारी का बुधवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में कनिष्ठ सहायक पर चयन हुआ। जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग सहित बधाई देने उनके घर पहुंच गए। बुधवार को जारी रिजल्ट के बाद ग्रामवासी, परिजन व रिस्तेदार बधाई देने अर्पित के घर पहुंच गए। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान देवेश प्रताप सिंह, अशोक कुमार मिश्रा, इम्तियाज अहमद, सीबी सिंह, मनोज कुमार तिवारी, गुलाम मोहम्मद, राजकुमार मिश्रा, शैलेश कुमार पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...