प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 7 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। वाराणसी राजमार्ग से एटीएल इंडस्ट्रियल सहित शहर को जोड़ने वाली छह किलोमीटर लंबी कटरा रोड के चौड़ीकरण की तैयारी शासन की ओर से चल रही है। कटरा रोड किनारे कई हरे पेड़ों की कटान से पहले सर्वे कराया जा रहा है। मामले की जानकारी के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सुंदरम तिवारी ने वन विभाग के अफसरों को पत्र भेजकर कटरा रोड के आसपास हरे पेड़ों के संरक्षण की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...