Pratapgarh Kunda News: कच्चा मकान गिरा, सामान दबकर बर्बाद
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 24 -- Pratapgarh Kunda News: बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। बारिश के सीलन से सोमवार को कोटेदार का आवासीय कच्चा मकान गिर गया। उसमें रखा सामान दबकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने मलबे में दबे सामान का मुआयना कर रिपोर्ट तहसील में भेजी है। पट्टी तहसील क्षेत्र के जमीने गांव निवासी फूलचंद कोटेदारी करता है। सोमवार सुबह छह बजे उसका कच्चा मकान भर-भराकर धराशायी हो गया। उसी में ग्रामीणों को बांटने के लिए राशन भी रखा था। गृहस्थी का सामान, बक्सा, चारपाई, बिस्तर और अन्य सामान भी इस कच्चे मकान में रखा था, जो दबकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल अविनाश सिंह ने मलबे में दबे सामान का मुआयना किया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: सीलन खाया कच्चा मकान गिरा, सामान दबकर नष्ट यह भी पढ़ें- Gangapar News: बरसात से गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.