Pratapgarh Kunda News: कचहरी में रात को हंगामा, वकील सहित चार गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 2 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। कचहरी परिसर में रविवार रात करीब 11 बजे जुए की फड़, शराब पीकर हंगामा करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक वकील सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी मीराभवन निवासी वैभव श्रीवास्तव, अष्टभुजानगर के रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव, भुपियामऊ के श्रीश मिश्र और शिवजी पुरम के अभिनव मिश्र हैं। इनमें श्रीश मिश्र अधिवक्ता हैं। पुलिस ने सभी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अंकित तिवारी ने बताया कि जुआ खेलने, शराब पीकर हंगामा करने की सूचना पर पुलिस गई थी। वहां चार लोग विवाद करते हुए मिले। उन्हें गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.