प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 6 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को तहरीर दी। वह आलापुर बाजार में टाइनी शाखा चलाती है और प्रतिदिन ऑटो से आती जाती है। प्रतिदिन उसी ऑटो से आने जाने से चालक से उसकी जान पहचान हो गई। उसी बात को लेकर ऑटो चालक की पत्नी उस पर चारित्रिक आक्षेप लगाते हुए उसके मोबाइल पर आए दिन जाति सूचक गालियां देती है। ऑटो चालक की पत्नी ने रेवली मोड़ पर उसे पीटने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ऑटो चालक की पत्नी रेखा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...