Pratapgarh Kunda News: एहतियात : राजापाल चौराहे से अस्पताल तक बंद रहेंगी दुकानें
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 6 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह से सतर्क है। सीएम की सुरक्षा के मद्देनजर मंगलवार को राजापाल तिराहे से जिला अस्पताल तक सड़क के दोनों ओर से दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के जाने के बाद दुकानें खोल दी जाएंगी। मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। पुलिस लाइन से वह कार से जीआईसी मैदान जाएंगे। ऐसे में राजापाल तिराहे से जीआईसी होते हुए जिला अस्पताल तक सड़क के दोनों ओर से दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह बंदी तब तक के लिए रहेगी जब तक मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुलतानपुर के लिए उड़ान नहीं भरेगा। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: पुलिस लाइन से जीआईसी तक सीएम की अभेद्य सुरक्षा, हुआ रिहर्सल पुलिस लाइन से मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.