प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 28 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। पट्टी कस्बे में 27 नवंबर से शुरू होने वाले दशहरा मेले और भरत मिलाप में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार को मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने एसपी दीपक भूकर से मुलाकात की। उन्हें पट्टी मेला आयोजन से जुड़ी तैयारी के संबंध में जानकारी देते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की। पदाधिकारियों ने बताया कि मेला 27 नवंबर से शुरू होगा। पहले दिन चमन चौक से श्रीराम शोभायात्रा निकाली जाएगी। देर शाम मेला ग्राउंड में रावण वध का कार्यक्रम होगा। 29 नवंबर की रात भरत मिलाप के लिए चौकियां निकलेंगी। 30 नवंबर की सुबह मेन रोड पर भरत मिलाप संपन्न होगा। इस दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष जुग्गीलाल जायसवाल, महामंत्री अशोक कुमार श्रीवास्तव, सह प्रबंधक रामचरित्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...