प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 30 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। बाबा बेलखरनाथ में गुरुवार से शुरू हुए सावन मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर पहुंचे। उन्होंने दर्शन-पूजन कर मेला सकुशल संपन्न होने की कामना की। इसके बाद उन्होंने संपूर्ण मेला क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। सई नदी घाट बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, अस्थायी थाने का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी कि मेला क्षेत्र में असमाजिकतत्वों पर नजर रखी जाए। नदी में स्नान करने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर निर्देश दिया कि बैरिकेडिंग के अंदर ही श्रद्धालुओं को स्नान कराया जाए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, एसओ दिलीपपुर विजयकांत सत्यार्थी, एसओ कंधई आदित्य सिंह, बेलखरनाथ धाम चौकी इंचार्ज देवेंद्र ...