प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 14 -- Pratapgarh Kunda News: कोहड़ौर, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तराखंड के चंपावत जिले की पुलिस अधीक्षक के नाम पर सोशल मीडिया एकाउंटर बनाकर रुपये मांगने के आरोपी को अतरसंड से पकड़ लिया गया। बुधवार रात अतरसंड पहुंची एसओजी उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। कोहंडौर थाना क्षेत्र के अतरसंड गांव निवासी रवि सिंह ने चंपावत जिले की पुलिस अधीक्षक के नाम से फेसबुक और ट्विटर पर फर्जी आईडी बना रखी थी। इन सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उसने एसपी के रिश्तेदारों और परिचितों से रुपये की मांग की थी। झांसे में आकर कुछ लोगों ने उसके बताए खाते में रकम भी ट्रांसफर कर दी थी। मामले की जानकारी एसपी को हुई तो उन्होंने साइबर अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की। गुरुवार को एसओजी टीम कोहंड़ौर थाने पहुंची। यहां से जा...