प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 28 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में जनवरी में हुए एक जानलेवा हमले के मुकदमे गवाही देने के लिए कोर्ट में हाजिर न होने पर तत्कालीन कोतवाल एसपी के पीआरओ सहित तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। मामले में आरोपी जेल में हैं। लालगंज कोतवाली में 14 जनवरी को आशीष वर्मा ने शशि प्रकाश और शशिकांत के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया था। मामले के आरोपी अब भी जेल में हैं। गवाह तत्कालीन कोतवाल एसपी के पीआरओ नीरज यादव, एसआई दीपक कुमार यादव और कांस्टेबल सचिन कुमार लालगंज के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में साक्ष्य देने के लिए उपस्थित नहीं हुए। मामले में लालगंज के अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश रघुवीर सिंह राठौर ने एसपी को पत्र लिखकर तीनों पुलिसकर्मियों क...