प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 7 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम वाचस्पति सिंह ने शिकायतों की सुनवाई की। प्रस्तुत हुई 100 श्किायतों में सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। शेष शिकायतों को शीघ्र निस्तारण के लिए संबन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही चेतावनी दी कि शिकायतों केनिस्तारण में लापरवाही हुई और शिकायतें बार-बार सामने आई तो संबधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए सीओ राजीव द्विवेदी ने संबन्धित थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए। समाधान दिवस में नायब तहसीलदार पंकज कुमार, एसडीओ विद्युत आशुतोष कुमार, अधीक्षक डॉ अरविन्द गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक अमित शुक्ला आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...