प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 21 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील सभागार में मंगलवार को बार और बेंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसील से जुड़ी समस्याओं को लेकर मंथन किया गया। बैठक में अधिवक्ताओं ने एसडीएम वाचस्पति सिंह की मौजूदगी में तहसील परिसर में जलभराव और सफाई आदि समस्याओं के स्थायी समाधान पर जोर दिया। बैठक में एसडीएम वाचस्पति ने कहा कि न्यायिक वातावरण को सुचारू बनाए रखते हुए जरूरतमंद की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिक पर लिया जाएगा। एसडीएम न्यायिक जितेन्द्र कटियार ने अधिवक्ताओं से वाद के निस्तारण में कामकाज का माहौल बनाए रखने पर जोर दिया। तहसीलदार रवि यादव ने अधिवक्ताओं की बताई गई समस्याओं के निस्तारण के लिए समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: परिचय वार्ता में अधिवक्ताओं ने एसडीएम क...