प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 3 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम वाचस्पति सिंह व सीओ राजीव द्विवेदी ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। पुलिस व राजस्व के साथ अन्य विभागों से कुल 105 शिकायतें प्रस्तुत हुई। जिसमें सात शिकायतों का एसडीएम ने मौके पर निस्तारण किया। शेष शिकायतों को शीघ्र निस्तारण के लिए एसडीएम ने संबन्धित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। एसडीएम ने निस्तारण को लेकर संबन्धित अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया कि कागजों पर नहीं मौके पर जाकर शिकायतों का भौतिक सत्यापन कर निस्तारण किया जाए। लापरवाही मिलने पर संबन्धित के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाएगा। पुलिस से जुड़ी शिकायतों को लेकर सीओ राजीव द्विवेदी ने संबन्धित थानाध्यक्षों को समय पर शिकायतों का निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए। यह भी पढ़े...