Pratapgarh Kunda News: एमएलसी चुनाव में सभी सीटों पर जीत का दावा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 25 -- Pratapgarh Kunda News: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता एवं पट्टी तहसील क्षेत्र के बनी गांव निवासी दिनेश सिंह प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद पहली बार अपनी पैतृक तहसील पट्टी पहुंचे। अन्नपूर्णा मैरिज हॉल में कार्यकर्ताओं और पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने एमएलसी चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया और सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधा। दिनेश सिंह ने कहा कि आगामी एमएलसी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति कमजोर हुई है और पार्टी को समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन का सहारा लेना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.