प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 24 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। साकेत ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की ओर से गुरुवार को एचीवर्स अवार्ड प्रोग्राम के तहत सेवा संकल्प अभियान में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य के प्रतिनिधि राय साहब सिंह ने छात्राओं को सम्मानित किया। सम्मान समारोह में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से आयोजित सेवा ही संकल्प कार्यक्रम के तहत विकसित भारत एवं सरकार की योजनाओं पर भाषण प्रतियोगिता इकाई-प्रथम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः आस्था सिंह, प्रज्ञा सिंह एवं शिखा सरोज, इकाई-द्वितीय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः रिया सिंह, तृप्ति पांडेय, निरिका सिंह और इकाई तृतीय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः अंशिका शुक्ला, यशी पांडेय एवं अनुष...